महिलाओं का गीत सुन गाड़ी से उतरकर खेतों में पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, बारिश के बीच रोपा धान, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं के साथ खेतों में धनरोपनी करतीं विधायक पूर्णिमा साहू

महिलाओं के साथ खेतों में धनरोपनी करतीं विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू को तमाड़ के नीरूडीह गांव के पास खेतों में धान रोपते देखा गया. उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर रोपाई की और उनके सुख-दुख जाने. उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के साथ खेत में काम करते देखी गई है. जानकारी के अनुसार वह रांची से जमशेदपुर लौट रही थी, इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर तमाड़ के नीरूडीह गांव के समीप खेतों में महिलाओं को धान रोपते देख विधायक खुद को रोक नहीं सकीं. उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और सीधे पानी से लबालब भरे खेतों में उतर गईं.

View on Instagram

महिलाओं से लिया बिचड़ा और खुद करने लगीं रोपाई

विधायक पूर्णिमा साहू ने न सिर्फ अपने सुरक्षा घेरे और औपचारिकताओं को किनारे रखा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हाथों से धान का बिचड़ा (पौध) लेकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान रोपना शुरू कर दिया. खेतों में काम करते वक्त महिलाओं से बातचीत कर उनके घर गृहस्थी और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली. महिलाओं ने बातचीत दौरान यह भी बताया कि ये उनके अपने खेत हैं. विधायक ने इस पर उनसे इस साल की बारिश की स्थिति, खेती-किसानी और फसलों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं विधायक

खेतों में काम करने के अपने इस अनुभव को साझा करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, "किसान हमारे असली अन्नदाता और देश की रीढ़ हैं. उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और पसीने की बदौलत ही पूरे देश के लोग खुशहाल जीवन जीते हैं. खेतों में काम करना आसान नहीं होता, फिर भी वे हर परिस्थिति में देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं." बातचीत के क्रम में उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि आज खेत में उतरते ही मुझे बचपन के दिन याद आ गए, जब मैं अपनी बुआ के गांव जाती थी और महिलाओं के साथ धान रोपती थी. वर्षों बाद यह अनुभव दोबारा पाकर मन बेहद भावुक और प्रसन्न है."

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विधायक के इस सहज और सादगी भरे व्यवहार की स्थानीय ग्रामीण महिलाओं, राहगीरों और क्षेत्र की जनता ने जमकर सराहना की. लोगों का कहना है कि किसी जनप्रतिनिधि का इस तरह जमीन से जुड़कर किसानों के श्रम में सहभागी बनना बेहद प्रेरणादायक है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 27 साल पुराने मामले में फहीम खान को राहत, रिहाई पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola