हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़

हजारीबाग के बरकट्ठा में हाथियों के झुंड ने एक किसान की जान ले ली, जब वह खेत देखने निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर तलाश शुरू हुई, लेकिन सुबह जंगल के पास किसान का शव मिला।

विज्ञापन

Hazaribagh Elephant Attack News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकंनगांगों में हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्राम बरकंनगांगों निवासी चिंतामणि साव पिता स्व भीखन साव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम चिंतामणि साव अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उनका कोई पता नहीं चल सका. 

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को मिला शव 

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को बरकंनगांगों जंगल के समीप चिंतामणि साव का शव पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही है कि जंगली हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचलकर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया. 

ये भी पढ़ें: झारखंड के इन जिलों में 21 जुलाई को भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा था. हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण क्षेत्र के लोग भय के साये में जी रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्रों से हटाकर सुरक्षित स्थान की ओर भेजा जाए. साथ ही ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग की है. 

ये भी पढ़ें: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, मॉनसून सत्र पर लग सकती है मुहर

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola