झारखंड के इन जिलों में 21 जुलाई को भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बारिश. (AI Image)

झारखंड के कई जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जुलाई को वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई. रांची में तीन मिमी, जगन्नाथपुर में 13 मिमी, जमशेदपुर में चार मिमी, खूंटी में पांच मिमी, देवघर में दो मिमी, कोडरमा में सात मिमी और हजारीबाग में दो मिमी वर्षा दर्ज की गयी. देर रात भी कई इलाकों में बारिश हुई. 

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में 139.2 मिमी, कांके में 80.2 मिमी, लोहरदगा में 112 मिमी और जामताड़ा में 56 मिमी बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मॉनसून का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन रोहतक, हरदौल, वाराणसी, मेदिनीनगर, पुरूलिया, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर झारखंड, बिहार होते हुए त्रिपुरा और बंगाल की ओर जा रहा है, जिसका असर झारखंड के कुछ जिलों पर पड़ सकता है.

झारखंड में अब भी सामान्य से कम बारिश 

एक जून से 20 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस अवधि में सामान्य वर्षापात 319.8 मिमी है, जबकि अब तक 261.4 मिमी बारिश हुई है. रांची में इस अवधि में 19 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गयी. सामान्य वर्षापात 406.4 मिमी है, जबकि अब तक 331.1 मिमी बारिश हुई है. बारिश से अधिकतम तापमान में भी कमी आयी है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 33.4 डिग्री सेल्सियस और मेदिनीनगर का 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, मॉनसून सत्र पर लग सकती है मुहर

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola