RIMS MBBS Admission: आज आखिरी मौका, छूटा नामांकन तो दूसरे राउंड में मिल सकता है अवसर
रिम्स | Prabhat Khabar Network
रांची के रिम्स में एमबीबीएस नामांकन का आज आखिरी दिन है। वंचित छात्र आज अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके बाद खाली सीटों का ब्यौरा जेसीईसीईबी को सौंपा जाएगा।
रांची: राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रिम्स में एमबीबीएस नामांकन का शनिवार को अंतिम मौका है. निर्धारित तिथि पर नामांकन से वंचित रह गये सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शनिवार को नामांकन लिया जायेगा. इसके बाद स्टेट कोटा की 208 एमबीबीएस सीटों पर हुए नामांकन का आकलन किया जायेगा.
आपके शहर में
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिम्स प्रबंधन खाली बची सीटों की जानकारी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (JCECEB) को देगा. इसके आधार पर JCECEB एमबीबीएस नामांकन के दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों का आवंटन करेगा. इससे वंचित रह गये विद्यार्थियों को दूसरे राउंड में मौका मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए