MGM की इमरजेंसी में बेड फुल, मरीजों का व्हील चेयर, स्ट्रेचर और बेंच पर चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के कारण बेड फुल हो गए हैं. मरीजों को व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और बेंच पर इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मॉनसून में बिमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मलेरिया, डायरिया, वायरल फीवर, टायफाइड आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने से एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड फुल हो गया है. ऐसे में मरीजों का व्हील चेयर, स्ट्रेचर और बेंच पर ही इलाज करना पड़ रहा है. सोमवार को इमरजेंसी में पहुंचे मलेरिया पीड़ित सीआरपीएफ जवान ने बताया कि उसे रविवार को चाईबासा से मुसाबनी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मलेरिया मरीज को बेंच पर चढ़ी सलाइन

तबीयत बिगड़ने पर जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिसके बाद सोमवार शाम उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. यहां उसे लकड़ी की बेंच पर ही बैठा कर सलाइन चढ़ायी गयी. कर्मचारियों व डॉक्टरों को बेड के लिए बोलने पर उन लोगों ने कहा कि बेड नहीं है, खाली होने पर दिया जायेगा. वहीं, सोमवार को केंदाडीह (मुसाबनी) निवासी भीम उरांव की तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आये. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑक्सीजन लगाने की बात कही. लेकिन, इमरजेंसी में बेड या स्ट्रेचर नहीं मिला.

इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर ही बैठाकर ऑक्सीजन दिया गया. अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि अभी इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. इस कारण बेड की कमी हो जा रही है. डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की स्थिति थोड़ी ठीक होने पर तुरंत वार्ड में भेजा जाये, ताकि नये मरीजों को बेड उपलब्ध हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola