झारखंड आंदोलनकारियों के प्रमाणपत्र जारी करने की हुई मांग

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर डीसी को ज्ञापन सौंपकर झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिले के डीसी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलनकारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए डीसी को एक ज्ञापन सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी झारखंड आंदोलनकारियों को बिना किसी विलंब के जल्द से जल्द आंदोलनकारी प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं. इसके साथ ही उन्होंने सभी योग्य आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों व अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने की सिफारिश की.

कौन कौन थे मौजूद ?

इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रमुख नेता प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, उमानाथ झा, गोपाल प्रसाद, खुद्दू उरांव, उमेश गिरी, प्रकाश झा, आशीष श्रीवास्तव, रमेश मुर्मू, सुखलाल टुडू समेत कई अन्य कार्यकर्ता और वरिष्ठ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola