मानगो में जुस्को की एंट्री, डिमना रोड से आज शुरू होगा सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के मानगो और डिमना रोड को जल जमाव से राहत दिलाने के लिए जुस्को ने सफाई अभियान शुरू किया है. अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

मानगो और डिमना रोड के लोगों को जल्द ही जल जमाव और नालियों की गंदगी से बड़ी राहत मिलने वाली है. मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता की पहल से अब टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) की सफाई टीम नगर निगम क्षेत्र में मोर्चा संभालने जा रही है. बुधवार से जुस्को का तकनीकी अमला और सफाई कर्मी पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर उतरेंगे. मंगलवार को जुस्को की टीम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के संभावित नाला जाम एरिया का निरीक्षण किया. नगर निगम के नियमित व ठेका सफाई कर्मचारियों के अलावा जुस्को की टीम इस पूरे प्रोजेक्ट में लगातार रहेगी. जब तक पूरा इलाका साफ और जल जमाव मुक्त नहीं हो जाता. तब तक यह अभियान जारी रहेगा.

मानगो क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत डिमना रोड स्थित रंगीला वाइन शॉप के पास से होगी, जो मानगो चौक की दिशा में आगे बढ़ेगा. सबसे पहले देशबंधु लेन और दरभंगा डेयरी के आसपास होने वाले गंभीर जल जमाव को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जायेगा.

नाली पर अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे का अल्टीमेटमबुधवार को नगर निगम क्षेत्र में एनाउंसमेंट कराकर नालियों पर किये गये अवैध कब्जों को 24 घंटे के भीतर खुद हटाने का निर्देश दिया जायेगा. अल्टीमेटम की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन पुलिस बल की मदद से अतिक्रमण हटायेगा और नालियों की सफाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola