गोलमुरी क्लब कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस बार मिला 17.5% बोनस, खाते में आएगी इतनी रकम

Updated:
विज्ञापन

कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन और गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच सालाना बोनस पर समझौता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों को 17.5% बोनस मिलेगा, जिसकी राशि 24,436 से 57,660 रुपये तक होगी. यह भुगतान इसी हफ़्ते किया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन और गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच सोमवार को वित्तीय वर्ष के सालाना बोनस पर समझौता हुआ. समझौते के तहत क्लब के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी है. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 24,436 रुपये और अधिकतम 57,660 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे. बोनस की राशि इसी सप्ताह कर्मचारियों के खातों में भेज दी जायेगी.

विज्ञापन

इन्होंने किया हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती, सेक्रेटरी राजेश रोशन, जॉइंट सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, विशाल कुमार एवं दीपक वर्गीस और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह, राजेश पाठक एवं राजू नाग ने हस्ताक्षर किया.

क्लब के विकास और सौंदर्यीकरण पर जोर

समझौते के उपरांत यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं क्लब के अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से कहा कि क्लब की उन्नति के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारियों को मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना होगा. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में क्लब के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार में काफी काम हुआ है. जिसका सीधा लाभ आने वाले ग्राहकों और सदस्यों को मिल रहा है. विकास कार्य को निरंतर जारी रखा जायेगा. जिससे क्लब के साथ-साथ कर्मचारियों की भी तरक्की और प्रोन्नति सुनिश्चित हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola