Jamshedpur News : आदिवासी अस्मिता व संवैधानिक अधिकारों पर दिल्ली में मंथन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 27 Feb 2026 12:48 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : भारत आदिवासी पार्टी और खरवार भोगता समाज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दिल्ली में सांसद राजकुमार रोत से मिला.

विज्ञापन

भारत आदिवासी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सांसद राजकुमार रोत से मिला

Jamshedpur News :

भारत आदिवासी पार्टी और खरवार भोगता समाज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दिल्ली में सांसद राजकुमार रोत से मिला. इस मुलाकात के दौरान झारखंड सहित देश के आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों और संविधान प्रदत्त अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को पेसा कानून, मेसा, ट्राइबल सब-प्लान और पांचवीं अनुसूची के प्रभावी कार्यान्वयन आदि के बारे में बताया. प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे समाज के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. अब समय आ गया है जब पूरे देश के आदिवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा.

बैठक में सरना धर्म कोड के मुद्दे को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने व गांव-गांव में इसके प्रति जागरुकता अभियान चलाने की रणनीति बनायी गयी. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि वे संसद के भीतर आदिवासियों के हक-हकूक की आवाज बुलंद करते रहेंगे. उन्होंने सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे ग्रामीण स्तर पर समाज को संगठित करें और जागरुकता अभियान को तेज करें. इस बैठक में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, खरवार भोगता समाज के अध्यक्ष दर्शन गंझु, आशुतोष चेरो, आदिवासी जन परिषद के सचिव विष्णु मुंडा, कार्यसमिति सदस्य रवि भूमि समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola