Jamshedpur News : 108 एंबुलेंस कर्मियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, आंदोलन की तैयारी
Published by :RAJESH SINGH
Published at :27 Feb 2026 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिल रहा है, जिस वजह से कर्मियों में भारी रोष है.
विज्ञापन
13 मार्च को रांची में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
Jamshedpur News :
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिल रहा है, जिस वजह से कर्मियों में भारी रोष है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन कर्मियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसे लेकर अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द से जल्द उनके बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो 13 मार्च को रांची स्थित श्रम भवन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जायेगा.कर्मचारियों के सामने भुखमरी की स्थिति
संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की भ्रष्टाचार पूर्ण नीतियों, तानाशाही रवैये और आर्थिक शोषण के कारण कर्मचारियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वेतन न मिलने से कर्मचारियों के लिए घर चलाना, बच्चों की स्कूल फीस भरना और बैंक का लोन चुकाना जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है.श्रम कानूनों की हो रही अनदेखी
संघ का आरोप है कि सेवा का संचालन करने वाली संस्था ”सम्मान फाउंडेशन, पटना” द्वारा लगातार श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है. प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को प्रबंधन के साथ हुए समझौते सहित कई पूर्व समझौतों को अब तक लागू नहीं किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




