Jamshedpur News : दुर्गा पूजा के दौरान सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तैयार रहने का निर्देश
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 12:08 AM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल सर्जन के द्वारा मेडिकल टीम का गठन किया गया है.
Jamshedpur News : दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल सर्जन के द्वारा मेडिकल टीम का गठन किया गया है. टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को शहर के अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है. इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें हंस फाउंडेशन के संचालक को दुर्गापूजा के अवसर पर 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक सदर अस्पताल व परसुडीह के त्रिवेणी चौक के पास चिकित्सा दल के साथ एंबुलेंस तैनात करने को कहा गया है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि पूजा के दौरान वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरजामदा में मेडिकल टीम नियुक्त करने को कहा गया है. इसके साथ ही डिमना चौक, डिमना लेक के पास, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र में चिकित्सक दल के साथ एंबुलेंस को तैनात करने का निर्देश दिया है.
पूजा व विसर्जन के दौरान इन जगहों पर तैनात रहेगी मेडिकल टीम
एग्रिको चौक, बर्मामाइंस चौक, स्वर्णरेखा विर्सजन घाट, गांधी मैदान मानगो, मानगो चौक, सोनारी राम मंदिर, कपाली घाट सोनारी, जुगसलाई रेलवे फाटक, साकची गोलचक्कर, बिष्टुपुर खरकई पुल के पास, पुलिस नियंत्रण केंद्र साकची, कदमा रंकिनी मंदिर, बड़ौदा घाट, गोलमुरी टीनप्लेट चौक, बारीडीह चौक सिदगोड़ा, टेल्को चौक, परसुडीह चौक, भालुबासा चौक, नियंत्रण कक्ष जिला सर्विलेंस विभाग कार्यालय.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










