Jamshedpur News : डायरिया फैलने की सूचना पर पटमदा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Sep 2025 12:00 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के बोड़ाम प्रखंड के बेलगोड़ा व निपेनिया गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर सोमवार को जिला सर्विलांस विभाग की टीम वहां पहुंची और इसकी जांच की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के बोड़ाम प्रखंड के बेलगोड़ा व निपेनिया गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर सोमवार को जिला सर्विलांस विभाग की टीम वहां पहुंची और इसकी जांच की. टीम में शामिल जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ असद ने लोगों को डायरिया से बचने व उसके इलाज के बारे जानकारी दी. इसके साथ ही डायरिया से प्रभावित लोगों को दवा दी गयी.

टीम में शामिल लोगों ने बेलगोड़ा और निपेनिया के कुआं व चापाकल से जांच के लिए पानी का सैंपल लिया. दोनों जगहों को मिलाकर कुल 35 लोग डायरिया से पीड़ित थे, जिसमें तीन का इलाज अगल-अलग अस्पतालों में चल रहा है. बाकी घर में ही रहकर दवा खा रहे है. डॉ असद के साथ दीपक कुमार, वरुण कुमार पाल, किरण व सहिया उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola