बहरागोड़ा में करंट से महिला की मौत मामले की जांच शुरू
Updated at : 12 Jun 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

11 जून 2024 को सुबह 11.26 बजे ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के जेई व एई को फोन पर सूचना दी कि पांचरुलिया गांव में बिजली करंट लगने से एक महिला व एक गाय की मृत्यु हुई है
विज्ञापन
-प्रारंभिक रिपोर्ट इइ को सौंपी गयी
जमशेदपुर.
बहरागोड़ा के खंडामौजा पंचायत के पांचरुलिया गांव में 11 जून को करंट लगने से हुई एक महिला और गाय की मौत के मामले में आरंभिक रिपोर्ट धालभूमगढ़ प्रशाखा के जेइ और एइ ने इइ को सौंपी है. रिपोर्ट में बताया गया है ग्रामीणों ने जेइ व एइ को फोन पर पांचरुलिया गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला व एक गाय की मौत होने की जानकारी दी. स्थल निरीक्षण में पाया गया कि कुछ लोग बांस पर नंगा तार खींच कर सिंचाई के लिए ले गये थे. आशंका है कि तार टूटने से उसमें प्रवाहित करंट लगने से महिला व गाय की मौत हुई है. घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर ने बताया कि विभाग नियमानुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा देगा. घटना के मूल कारणों की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




