Jamshedpur News : दुर्गा पूजा : कोई भी परेशानी हो, तो डायल करें 112

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 12:09 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : दुर्गा पूजा घूमने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर जमशेदपुर पुलिस ने 112 नंबर पर फोन कर जानकारी देने की अपील की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर पुलिस ने मेला घूमने वाले लोगों से की अपील

Jamshedpur News :

दुर्गा पूजा घूमने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर जमशेदपुर पुलिस ने 112 नंबर पर फोन कर जानकारी देने की अपील की है. इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. 0657-2431030 और 9508280796 नंबर भी जारी किया गया है. जिसपर लोग सूचना दे सकते हैं. पुलिस ने बताया कि हर मेला और पूजा पंडाल प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगा है. पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.पुलिस ने की जनता से अपील- पंडाल घूमने के दौरान वाहन को पार्किंग में खड़ी करें.

– पंडाल भ्रमण के दौरान अभिभावक अपने बच्चों की जेब में एक पर्ची रखें. जिसमें बच्चों के अभिभावक का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित हो.- सुरक्षा की दृष्टिकोण से पंडाल घूमने के दौरान कीमती सामान एवं गहनों का प्रयोग करने से परहेज करें.

– यदि कोई भटका हुआ बच्चा, वृद्ध या महिला आपको मिले, तो उसे पूजा पंडाल तक पहुंचाएं या उनकी सूचना डायल 112 नंबर पर दें.- किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं, न ही उसपर ध्यान दें.

– पूजा पंडाल या कही संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध सामान जैसे बैग, खिलौना या वाहन की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी सूचना निकट के थाना को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola