jamshedpur news : डिमना चौक के पास कुत्ते ने किया हमला, बुजुर्ग का मुंह नोचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 12:39 AM
डिमना चौक सुकना बस्ती (बालीगुमा) निवासी नकुल सिंह पर सोमवार को कुत्ते ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर डिमना चौक सुकना बस्ती (बालीगुमा) निवासी नकुल सिंह पर सोमवार को कुत्ते ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया जहां उनको एंटी रैबीज इंजेक्शन देने के साथ पट्टी कर घर भेज दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए नकुल के बेटे एस सिंह ने बताया कि आज सुबह उसकी बकरी सिरोमन नगर के पीछे बने नाला के चरने गयी थी. उस दौरान वहां मौजूद कुत्ता ने उस बकरी को दौड़ाया वह भागकर घर के पास आ गयी. उसके बाद कुत्ता वापस चला गया. इसकी जानकारी मिलने पर उसके पिता ने हाथ में पत्थर लेकर कुत्ता को मारने के लिए नाला के पास गये. कुत्ता को पत्थर से मारा लेकिन उसको नहीं लगा इस बीच कुत्ता ने उसके ऊपर हमला कर दिया. जिससे वे गिर गये तो कुत्ता ने उसके मुंह का नोच लिया. इधर, कुत्ते खौफनाक व्यवहार देख ग्रामीणों ने उसे घेर कर मार डाला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










