नवादा के संजय कुमार मुन्ना बने भाजपा प्रदेश मंत्री, प्रदेश नेतृत्व में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: Sanjay Kumar Munna of Nawada becomes

संजय कुमार मुन्ना

Nawada News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवादा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने इसे नवादा के लिए गौरव का क्षण बताया है.

विज्ञापन

(नवादा सिरदला से पप्पू कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट)

Nawada News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवादा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने इसे नवादा के लिए गौरव का क्षण बताया है.

प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की. इस घोषणा में नवादा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नालंदा भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विद्यार्थी जीवन से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

भाजपा नेता रंजय कुमार सिंह ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संजय कुमार मुन्ना ने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी. संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने लगातार अपनी पहचान बनाई है.

दो बार रहे जिलाध्यक्ष, निभाई कई जिम्मेदारियां

संजय कुमार मुन्ना भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं. वे दो बार नवादा भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में नालंदा भाजपा जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव उन्हें पार्टी में एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित करता है.

संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद

रंजय कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि संजय कुमार मुन्ना अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी.

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर राजेश कुमार शर्मा, कुमार राज गुप्ता, प्रदीप कुमार, महेश शर्मा, कपिलदेव प्रसाद वर्मा, सकलदेव राजवंशी, पीयूष कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय कुमार मुन्ना को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ताओं ने इसे नवादा भाजपा के लिए सम्मान और गौरव की उपलब्धि बताया.

Also Read : बिहारशरीफ में ई-लाइब्रेरी का सपना पांच साल बाद भी अधूरा, 8 करोड़ खर्च करने के बाद भी आम पाठकों के लिए नहीं खोला जा सका

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन