रोहतास में नगर पंचायत की लापरवाही की खुली पोल, सड़क बना तालाब; जलजमाव से परेशान लोग

Updated:
विज्ञापन
pani

Sasaram News: रोहतास के नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली उजागर हो गई है. चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Sasaram News: (संदेश जायसवाल) रोहतास जिले के चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है. चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे स्थित मध्य ग्रामीण बैंक शाखा, हट्टा के समीप नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिसके कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बीते दो दिनों से सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे सफाई के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं. हाईवे किनारे कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो गया है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी

सड़क पर जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है. पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार बाइक सवार पानी के कारण असंतुलित होकर गिरते-गिरते बचे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी ने यातायात को भी प्रभावित किया है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है.

बदबू और गंदगी से व्यापार पर भी असर

मध्य ग्रामीण बैंक शाखा के आसपास स्थित दुकानदारों को भी इस समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. स्थानीय दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतराने लगे हैं. इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. नतीजतन समस्या लगातार बनी हुई है और दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है.

संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

आसपास के निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच सड़क पर जमा गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। लोगों को आशंका है कि इससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जलजमाव और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को नियमित रूप से नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए.

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि लोगों को जलजमाव, गंदगी और दुर्गंध की समस्या से राहत मिल सके.

Also Read:कड़ी सुरक्षा के बीच सासाराम में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, एसडीएम ने संभाली कमान

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन