रोहतास: जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे कलाकार, दही-हांडी फोड़ते ही गूंज उठा स्कूल परिसर

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : मटकी फोड़ते बच्चे | Prabhat Khabar Network

सासाराम के एबीआर फाउंडेशन स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कृष्ण लीला और दही-हांडी कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Rohtas News : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर एबीआर फाउंडेशन स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही. स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और कृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे कलाकार और आकर्षक सजावट समारोह के मुख्य आकर्षण रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘भादो के रैन अन्हरिया’ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

किड्स फाउंडेशन में कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा तीन से पांच के बच्चों ने श्रीकृष्ण सोहर ‘भादो के रैन अन्हरिया’ की प्रस्तुति से की. वहीं एबीआर फाउंडेशन में बच्चों ने ‘बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया’ और ‘नटवर नगर नंदा मजोरे गोविंदा’ जैसे भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी. बच्चों की प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंजता रहा.

कृष्ण-सुदामा की मित्रता ने जीता दिल

किड्स फाउंडेशन के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता को भी मंच पर प्रस्तुत किया. बच्चों ने अपनी अभिनय क्षमता के माध्यम से मित्रता, प्रेम और अपनत्व का संदेश दिया. वहीं रुद्र तिवारी ने हारमोनियम पर राग यमन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत का रंग भर दिया.

‘गोविंदा आला रे’ पर मटका फूटते ही मची खुशी

कार्यक्रम में दही-हांडी आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा. किड्स फाउंडेशन में छोटे बच्चों ने, जबकि एबीआर फाउंडेशन में कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने दही-हांडी फोड़ने की जिम्मेदारी संभाली. ‘गोविंदा आला रे’ की धुन के बीच मटका फूटते ही बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गयी. पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा.

नन्हे कलाकारों ने अपनी मासूम अदाओं से जीता मन

एबीआर फाउंडेशन, दरिगांव के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं. नर्सरी के बच्चों ने ‘छोटी-छोटी गैया’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने ‘सारे बोले... हैप्पी बर्थडे टू यू’ गीत पर प्रस्तुति दी. राधा-कृष्ण के रूप में सजे जयेश, शशांक शेखर और वैष्णवी समेत अन्य नन्हे कलाकारों ने अपनी मासूम अदाओं से सभी का ध्यान आकर्षित किया.

बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में नेहा, समृद्धि, श्वेता, अभिज्ञ, आन्वी, रियंशी, स्वस्तिक, सुरभि, इकरा, नवा, अभिराज, अयंश, सौरभ, रौनक, आयंश, संकल्प, दिव्यांशु, जान्वी, अनन्य, पल्लवी, तृषा, सिद्धि, वैदिक और राजवीर सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

श्रीकृष्ण के जीवन से बच्चों को कराया परिचित

प्रार्थना सभा में शिक्षिका रूपम ने छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा सत्य, कर्म, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को सही कर्म करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिलता है अवसर

विद्यालय निदेशक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का अवसर देते हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं से जन्माष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समझने की अपील की.

निदेशिका अनुपमा सिंह ने भी सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी. उन्होंने बच्चों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, कर्म, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ.

फोटो कैप्शन : श्री कृष्णा और राधा के वेशभूषा में बच्चे | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन : श्री कृष्णा और राधा के वेशभूषा में बच्चे | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन