रोहतास: कोचस के पंचायतों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर, 68 आवेदनों में तीन का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

रविदास विकास शिविर में उपस्थित फरियादी | Prabhat Khabar Network

कोचस प्रखंड में आयोजित संत रविदास विकास शिविर में 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों पर जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Rohtas News : कोचस प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इसकी जानकारी बीडीओ प्रतीक कुमार ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गारा पंचायत में मिले 52 आवेदन

बीडीओ ने बताया कि गारा पंचायत क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन में आयोजित विकास शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरतों को लेकर आवेदन जमा किये.

कंजर पंचायत में 16 लोगों ने दिया आवेदन

कंजर पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए स्कूल में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित 22 योजनाओं से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से तीन आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया.

समय-सीमा के भीतर निपटाये जायेंगे शेष आवेदन

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के माध्यम से समय-सीमा के भीतर निष्पादित कर दिया जायेगा. प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है.

रविदास विकास शिविर में उपस्थित फरियादी | Prabhat Khabar Network
रविदास विकास शिविर में उपस्थित फरियादी | Prabhat Khabar Network
रविदास विकास शिविर में उपस्थित फरियादी | Prabhat Khabar Network
रविदास विकास शिविर में उपस्थित फरियादी | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन