कड़ी सुरक्षा के बीच सासाराम में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, एसडीएम ने संभाली कमान

Updated:
विज्ञापन

Sasaram News: रोहतास के सासाराम प्रखंड स्थित सद्भावना भवन में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की निगरानी में पूरी की गई.

विज्ञापन

Sasaram News:(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड स्थित सद्भावना भवन में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर सुबह से ही हलचल तेज रही. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों की मौजूदगी से प्रखंड कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीएम की निगरानी में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की देखरेख में शुरू हुई। अधिकारियों की उपस्थिति में सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मतदान और निर्वाचन की कार्रवाई पूरी की गई. जानकारी के अनुसार, सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ. निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पूरा कार्यक्रम

चुनाव समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बताया. अधिकारियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. प्रखंड कार्यालय परिसर में अंत तक सुरक्षा व्यवस्था कायम रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.

समर्थकों में खुशी का माहौल

निर्विरोध निर्वाचन के बाद विजयी प्रतिनिधियों के समर्थकों में उत्साह और खुशी देखी गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से खुशी जाहिर की. सासाराम प्रखंड में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण चुनाव ने प्रशासन की तैयारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग को भी दर्शाया.

Also Read:कैमूर के कुल्हड़िया धाम के महंत पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल; वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन