कैमूर के कुल्हड़िया धाम के महंत पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल; वारदात के बाद आरोपी फरार
Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया स्थित कुलेश्वरी देवी धाम में शुक्रवार की अहले सुबह महंत ललन गिरी पर एक व्यक्ति ने टांगी से हमला कर दिया. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया.
Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में स्थित शक्ति पीठ कुलेश्वरी देवी धाम कुल्हड़िया में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मंदिर के महंत ललन गिरी पर जानलेवा हमला कर दिया गया.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, लगभग 62 वर्षीय महंत ललन गिरी सुबह मंदिर परिसर के पास दातून कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति बोरे में छिपाकर लाई गई टांगी लेकर वहां पहुंचा और अचानक उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
सिर, जांघ और बांह पर गंभीर चोटें
हमले में महंत ललन गिरी के सिर, जांघ और बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महंत को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया.
डॉक्टरों ने बताया स्थिति गंभीर, इलाज जारी
इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार घायल को गहरे जख्म आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनका एक्स-रे किया गया है, जिसके आधार पर आगे की स्थिति का आकलन किया जाएगा. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
हमलावर फरार, पहचान की पुष्टि
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोग इस तरह की घटना से आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. देवी धाम कुल्हड़िया में हुए इस जानलेवा हमले ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच के बाद ही हमले के वास्तविक कारण और पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा.
Also Read:बक्सर में स्वच्छता पर जागरूक हुईं जीविका दीदियां, स्वच्छ समाज बनाने का लिया संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए