Jamshedpur News : डालसा : मध्यस्थता को लेकर 15 से 19 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 12 Sep 2025 12:32 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के तहत 15 से 19 सितंबर 2025 तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलेगा.

विज्ञापन

डालसा ने चलाया जागरुकता अभियान

Jamshedpur News :

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के तहत 15 से 19 सितंबर 2025 तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलेगा. उक्त विशेष अभियान को लेकर डालसा के मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को जागरुकता अभियान चलाया गया. डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल एवं जोबा रानी बास्के ने लोगों को बताया कि आप डालसा के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा करा सकते हैं. मध्यस्थता साक्ष्य या प्रक्रिया के अदालती नियमों से संबंधी नहीं होती. वार्ता गोपनीय, निष्पक्ष होती है एवं उसका प्रयोग अदालतों में नहीं किया जा सकता. यदि मध्यस्थता में समझौता नहीं होता है, तो पक्षकार पुनः अदालत में या आर्बिट्रेशन के लिए जा सकते हैं. चार चरणों में मध्यस्थता का उद्देश्य निश्चित समय सीमा में विवादों का जल्दी, आसान और बेहतर समाधान है. इसमें कोई भी व्यक्ति, कंपनी या समूह जो विवादों, संभावित विवादों से बचना चाहता है या उन्हें समाप्त करना चाहता है, वह मध्यस्थता के लिए आ सकते हैं.

विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान वैवाहिक या पारिवारिक विवाद ,अनुबंध आधारित कार्य और भुगतान से संबंधित विवाद , प्रसारण और दूरसंचार संबंधी विवाद, रोजगार या कार्यस्थल से जुड़े विवाद, चेक वापसी, किरायेदारी या संपत्ति विवाद, कुछ विशेष आपराधिक विवाद आदि का निपटारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola