Jamshedpur News : श्रद्धालुओं को खूब भा रहा टोल प्लाजा मॉडल का पंडाल
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 12:13 AM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : बागबेड़ा क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित बीएनआर मैदान में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के पंडाल का रविवार को उद्घाटन किया गया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने फीता काटकर पंडाल का किया उद्धाटन
Jamshedpur News :
बागबेड़ा क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित बीएनआर मैदान में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के पंडाल का रविवार को उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने फीता काटकर पंडाल का उद्धाटन किया. इस पूजा पंडाल का मॉडल सबसे अलग बनाया गया है.पूजा पंडाल को टोल प्लाजा के प्रारूप में तैयार किया गया है. इस भव्य पंडाल को बंगाल के कारीगरों ने बनाया है. इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू, पूर्व जिला पार्षद सदस्य किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडेय, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










