Jamshedpur News : रेड क्रॉस भवन में 8 को रक्तदान महायज्ञ
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 11:59 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयाेजित होने वाले रक्तदान महायज्ञ को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयाेजित होने वाले रक्तदान महायज्ञ को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है. अब आठ अक्तूबर को रक्तदान महायज्ञ का आयोजन होगा. उन्होंने सभी से रक्तदान महायज्ञ में रक्तदान का आग्रह किया है. ज्ञात हो कि रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष एक अक्तूबर को रक्तदान महायज्ञ का आयोजन कर एक हजार से अधिक यूनिट रक्तदान किया जाता है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिलने में सुविधा होती है. इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी होने के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाकर आठ अक्तूबर किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










