Jamshedpur: बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी फ्लैट की चाबी

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News

सांकेतिक तस्वीर AI Image

Jamshedpur: बिरसानगर पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 19 जून को उनके फ्लैट की चाबी सौंपी जाएगी. इस कदम से कई परिवारों का अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Jamshedpur: बिरसानगर में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. योजना के तहत तैयार फ्लैटों की चाबियां आगामी 19 जून को लाभुकों को सौंप दी जाएंगी. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय को फोन कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी. इसके साथ ही मंत्री ने विधायक सरयू राय की उस महत्वपूर्ण मांग को भी सहर्ष स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने फ्लैटों में हुई टूट-फूट और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य को सरकारी खर्च पर कराने का आग्रह किया था. विधायक सरयू राय ने इस संवेदनशील निर्णय के लिए नगर विकास मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.

31 मई को ही सौंपी जानी थी चाबी

उन्होंने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उन्हें आश्वस्त किया है कि फ्लैटों की मरम्मत और चाबी सौंपने के संबंध में विभाग की तरफ से आधिकारिक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 19 जून को हर हाल में लाभुकों को उनके आवास की चाबी मिल जाएगी. विधायक सरयू राय ने आवंटन की समय सीमा में हुए बदलाव की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए बताया कि मंत्री ने पहले उन्हें आश्वस्त किया था कि 31 मई को ही लाभुकों को चाबियां सौंप दी जाएंगी. किन्हीं अपरिहार्य कारणों से जब ऐसा संभव नहीं हो सका, तो इस तिथि को आगे बढ़ाकर 15 जून से पहले करने का आश्वासन दिया गया था.

तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

अब मंत्री ने दूरभाष पर बताया कि चूंकि वर्तमान में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और 18 जून को मतदान होना निर्धारित है, इसलिए चुनाव के दौरान इस तरह का आयोजन करना प्रशासनिक रूप से मुनासिब नहीं होगा. इसी वजह से अब 18 जून को मतदान संपन्न होने के ठीक अगले दिन यानी 19 जून को लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी जाएगी. जिला प्रशासन और नगर निकाय इसकी मुकम्मल तैयारी में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें…

Jamshedpur News : बच्चा चोर के संदेह में दो महिलाओं की पिटाई, भीड़ से बचाकर थाना ले गयी पुलिस

Jamshedpur News : मानगो : ज्वेलरी दुकान में चोरी का तरीका देख उड़े होश… पुलिस बोली…

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola