बेरूत पर हमले से भड़के डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल-ईरान को दे डाली कड़ी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

Beirut Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेरूत पर इजराइली हमले से नाराज हैं. उन्होंने ईरान और इजराइल, दोनों को कड़ी चेतावनी दे डाली है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि दोनों ओर से हर हाल में हमला रुकना चाहिए.

विज्ञापन

Beirut Attack: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब पहुंचने के मद्देनजर इजराइल और ईरान को ऐसे हमलों से बचना चाहिए. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, आज सुबह बेरूत पर हुआ हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर ऐसे खास दिन जब हम ईरान के साथ शांति समझौते के बहुत करीब हैं. इजराइल को खतरों से अपना बचाव करने का अधिकार है, लेकिन जिस हमले का जवाब दिया गया, वह बेमतलब का था. इसमें कोई घायल या हताहत नहीं हुआ.

आगे हमले नहीं होने चाहिए : ट्रंप

ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं जो लेबनान समेत पूरे इलाके में शांति लाएगा, और सभी पक्षों को पीछे हट जाना चाहिए. इजराइल को लेबनान में कहीं भी और हमले नहीं करने चाहिए, लेकिन हिज्बुल्ला समेत किसी भी अन्य पक्ष को भी इजराइल पर हमले नहीं करने चाहिए. यह एक लंबी और शानदार शांति की शुरुआत हो सकती है. आइए इसे बर्बाद न करें!

donald-trump-truth-social
ट्रुथ सोशल में डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट

ये भी पढ़ें: इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला, नेतन्याहू ने बताया जवाबी कार्रवाई

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola