VIDEO: PoK में फिर सड़कों पर उतरे लोग, महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी प्रोटेस्ट में शामिल; मुजफ्फराबाद में जवानों की बढ़ी तैनाती
PoK में बुनियादी सुविधाओं को लेकर जारी है आंदोलन .फोटो - X
PoK के आजाद जम्मू-कश्मीर (AJK) के लोगों ने बढ़ती महंगाई और जरूरी चीजों की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रोटेस्ट में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए, जो पिछले तीन महीनों से जारी आंदोलन का हिस्सा है.
PoK Protest: 9 सितंबर को आजाद जम्मू-कश्मीर (AJK) के साउथ बाग स्थित चितरा टोपी में स्थानीय लोगों ने एक विरोध मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर जॉइंट पब्लिक एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर हुआ. जम्मू-कश्मीर जॉइंट पब्लिक एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.
बढ़ती महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज
ग्रामीण पहाड़ी सड़क पर निकाले गए मार्च के दौरान लोगों ने अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई. प्रदर्शनकारियों ने दाल और आटे समेत जरूरी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का विरोध किया. JAAC के मुताबिक, मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.
तीन महीने से जारी है आंदोलन
PoK में तीन महीने से अधिक समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार लोगों से संवाद कर समस्या का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.
पाकिस्तानी सेना पर हिंसा के आरोप
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर आंदोलन की आवाज दबाने, हिंसा करने और लोगों को जबरन हिरासत में लेने के आरोप लगाए हैं. आंदोलन का नेतृत्व कर रही JAAC का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
मुजफ्फराबाद में बढ़ाई गई सेना की तैनाती
इसी बीच PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक बार फिर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. लगातार जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने से इलाके में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी शख्स से प्यार और शादी, पति ने घर लाकर 12 साल तक बंधक बनाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए