बेगूसराय: मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, 6285 अभ्यर्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्र.

Begusarai News : जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट Begusarai News : जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. इसमें कुल 5,616 अभ्यर्थियों में से 3,054 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,562 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

2,385 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई. इस पाली में कुल 5,616 अभ्यर्थियों में से 3,231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,385 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों को मिलाकर कुल 6,285 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह से ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे केंद्रों के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड की जांच के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया. जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई.

अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था. वहीं किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई. जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई है.

Also Read: असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन