सायोनी घोष का बदला लुक, छोड़ी ममता बनर्जी की स्टाइल, न्यू मेकओवर का खुल गया राज
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 14 Jun 2026 8:35 PM
बायें नये लुक में और दायें संसद में पुराने लुक में सायोनी घोष.
Saayoni Ghosh Makeover: जादवपुर की फायरब्रांड सांसद सायोनी घोष ने टीएमसी के संकट के बीच अपना ट्रेडिशनल ‘ममता बनर्जी लुक’ छोड़कर आधुनिक मेकओवर अपना लिया है. जानिए, क्यों साड़ी छोड़कर स्नीकर्स और जींस-टीशर्ट में दिख रहीं सायोनी.
खास बातें
Saayoni Ghosh Makeover: तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच जादवपुर लोकसभा सीट की फायरब्रांड युवा सांसद सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) के नये अवतार ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के सियासी गलियारों में सस्पेंस बढ़ा दिया है. कभी सफेद सूती साड़ी, माथे पर बड़ी-सी बिंदी और सादगी से बंधे बालों में दिखने वाली सायोनी घोष अचानक आधुनिक लुक में नजर आ रही हैं.
साड़ी छोड़ जींस-टीशर्ट में सायोनी घोष
दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर बड़े राजनीतिक दौरों पर अब वे जींस-टीशर्ट, कैजुअल कुर्तियों, मॉडर्न स्टेप-कट हेयरस्टाइल और हवाई चप्पल की जगह चमचमाते स्नीकर्स (Sneakers) में दिखाई दे रही हैं. सायोनी का यह ‘मेकओवर’ सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं है. विश्लेषक इसे ममता बनर्जी के ‘सुरक्षा कवच’ और उनकी परछाई से खुद को पूरी तरह आजाद करने की सोची-समझी रणनीतिक दूरी के रूप में देख रहे हैं.
दीदी की सादगी मुझ पर हावी हो रही थी : सायोनी
सायोनी घोष के बदले रंग-ढंग को समझने के लिए कुछ महीने पीछे चलते हैं. नवंबर 2025 में एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में सायोनी ने अपनी ‘दीदी’ स्टाइल का बचाव करते हुए कहा था- मैं जिस नेता की पार्टी में काम करती हूं, उनकी राजनीति करते-करते अगर मैं नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी या किसी सीपीएम नेता जैसी दिखने लगूं, तो वह बहुत बड़ी समस्या होगी. मैं अपनी नेता की तरह सामान्य और जमीनी स्तर पर मां-माटी-मानुष के करीब रहना चाहती हूं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Saayoni Ghosh Makeover: अभिनय से राजनीति तक का सफर
उन्होंने दावा किया था कि जब वे टॉलीवुड की चकाचौंध वाली दुनिया में अभिनय करती थीं, तब भी सादगी पसंद थीं. दीदी को करीब से देखते-देखते ममता बनर्जी का वो साधारण व्यक्तित्व उनके ऊपर पूरी तरह हावी हो गया था.
इसे भी पढ़ें : सायोनी घोष ने भी ममता बनर्जी को छोड़ा, पढ़ें भूपेंद्र यादव के घर 1 घंटे चली गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी
‘भतीजे’ की कॉरपोरेट लाइन और हार ने बदली सोच?
कुछ समय पहले तक ‘ममता की लुक-अ-लाइक’ (परछाई) बनने पर गर्व महसूस करने वाली नेता ने पार्टी की हार के बाद मची बगावत के बीच इतनी जल्दी अपना चोला क्यों बदल लिया? राजनीतिक पंडित कहते हैं कि टीएमसी में जारी ‘दीदी बनाम भतीजा’ (अभिषेक बनर्जी) के गृहयुद्ध और जाली हस्ताक्षर वाले ‘साइनगेट घोटाले’ के बाद, सायोनी घोष अब ममता बनर्जी की पारंपरिक ‘राजनैतिक वर्दी’ को उतारकर अपनी स्वतंत्र छवि को दोबारा स्थापित (Independent Branding) करना चाहती हैं.
इसे भी पढ़ें
सायोनी घोष ने टीएमसी में मचा दी खलबली, सोशल मीडिया अकाउंट से हटायी ममता-अभिषेक की तस्वीरें
काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने
ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें
ममता बनर्जी को उत्तर बंगाल में लगा सबसे बड़ा झटका, इस नेता के इस्तीफे से संकट में टीएमसी का वजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










