Jamshedpur News : गुड़ाबांदा की पुड़गी मुर्मू का शव एंबुलेंस से लाया जा रहा गांव, परिजनों को मिला सहायता राशि का चेक
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
गुड़ाबांदा प्रखंड की मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू का शव विशाखापट्टनम से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है.
विज्ञापन
विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हो गया था आकस्मिक निधन
Jamshedpur News :
गुड़ाबांदा प्रखंड की मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू का शव विशाखापट्टनम से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है. चेन्नई जाने के दौरान 13 जून को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर उनका आकस्मिक निधन हो गया था. सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की.पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर जिला श्रम विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), विशाखापट्टनम से समन्वय स्थापित किया. साथ ही आंध्र प्रदेश की सहयोगी संस्था ‘माइग्रेंट असिस्टेंस एंड इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ (मेन) के माध्यम से घटना का सत्यापन कराया गया. पोस्टमार्टम समेत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी.इस बीच जिला प्रशासन ने मृतका के माता-पिता को ‘मुख्यमंत्री झारखंड दुर्घटना कोष योजना’ के तहत स्वीकृत वित्तीय सहायता का चेक भी सौंप दिया है. पूरी प्रक्रिया के दौरान स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम (एसएमसीआर) परिजनों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहा.सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुड़गी मुर्मू का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव रवाना कर दिया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन