टिनप्लेट में रोजगार को लेकर बड़ा प्रस्ताव, यहां जानें कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी या नहीं...

Updated:
विज्ञापन

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक.

जमशेदपुर में टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की अहम बैठक संपन्न हुई. इसमें कर्मचारियों की सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, खासकर मैनपावर की कमी और कर्मचारी पुत्रों के नियोजन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें कर्मचारियों की सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया गया. बैठक का मुख्य केंद्र मैनपावर की कमी और कर्मचारी पुत्रों का नियोजन रहा. सदस्यों ने कंपनी के विभिन्न विभागों सहित सीआरएम -3 में मैनपावर की तत्काल बहाली की मांग उठायी. साथ ही यह प्रस्ताव रखा कि टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से बहाली करने के बजाय टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) के अंतर्गत सीधे कर्मचारी पुत्रों को स्थायी रोजगार में प्राथमिकता दी जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

टाटा टेक्निकल सर्विसेज के कर्मियों को यूनियन की सदस्यता देने की मांग

साथ ही टिनप्लेट डिवीजन में पदस्थापित टाटा टेक्निकल सर्विसेज के कर्मियों को यूनियन की सदस्यता देने की मांग की. ताकि उनकी समस्याओं का मंच के जरिये समाधान हो सके. यूनियन नेतृत्व ने सभी सदस्यों के सुझावों और उठाई गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन स्तर पर प्रभावी पहल करने का पूरा भरोसा दिया. बैठक की शुरुआत संगठन और कंपनी हित में योगदान देने वाले दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद यूनियन के आय-व्यय का लेखा-जोखा और सावधि जमा से संबंधित ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया.

बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे और मांगें

एनोमली कमेटी और लीव समायोजन : नये ग्रेड रिवीजन की विसंगतियों को दूर करने के लिए एनोमली कमेटी का अविलंब गठन किया जाये. साथ ही ग्रेड रिवीजन के बाद छुट्टियों के समायोजन की स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी कर्मचारियों को दी जाये.

क्वार्टर और सिक्योरिटी मनी : नये कर्मचारियों को अविलंब कंपनी क्वार्टर आवंटित हों. 10 नंबर बस्ती में रह रहे ऑन-रोल कर्मियों को क्वार्टर सुविधा उपलब्ध कराने और वहां बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए ली जाने वाली सिक्योरिटी मनी को माफ करने की मांग की गयी.

परमानेंट कार्यों में वेंडर प्रथा पर चिंता : विभिन्न विभागों में स्थायी प्रकृति के कार्यों में वेंडर कर्मियों की तैनाती पर सदस्यों ने गहरा एतराज जताया. सदस्यों ने आगाह किया कि इससे भविष्य में स्थायी रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे.

नियमित संवाद : टिनप्लेट डिवीजन के चीफ के साथ प्रत्येक तीन माह में और डिपार्टमेंटल हेड के साथ कमेटी मेंबर्स की नियमित बैठकें दोबारा शुरू करने का आग्रह किया गया.

प्रमोशन व ग्रेड विस्तार : सभी लंबित प्रमोशन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. अपर लेवल प्रमोशन में सीनियरिटी को वरीयता मिले और एनएस-9 के बाद ग्रेड संरचना को एन एस -12 तक विस्तारित करने पर विचार हो.

कैंटीन, छुट्टी व अस्पताल पास : प्लांट में कैंटीन जाने और छुट्टी स्वीकृति में आ रही दिक्कतों को दूर करने, टीएमएच में मरीजों की सहायता के लिए जाने वाले यूनियन प्रतिनिधियों के लिए समुचित पहचान पत्र जारी करने की मांग रखी.

ग्रेड रिवीजन और बोनस समझौते की सराहना

कार्यकारिणी सदस्यों ने हाल ही में संपन्न हुए ग्रेड रिवीजन और बोनस समझौते के लिए यूनियन नेतृत्व और टाटा स्टील प्रबंधन की प्रशंसा की. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वकील खान, जगजीत सिंह, संजय कुमार, अमृत झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, संग्राम किशोर दास, सूर्यभूषण शर्मा, मुन्ना खान, कलाम नबी खान, सुजीत कुमार दास, राकेश कुमार दिलबागी, नवल किशोर सिंह, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह, अभियानंद कुमार, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola