Jamshedpur News : मानगो : ज्वेलरी दुकान में चोरी का तरीका देख उड़े होश… पुलिस बोली…
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
मानगो थानांतर्गत टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने दुकान से करीब आठ लाख रुपये के गहने और गल्ला से करीब 12 से 15 हजार रुपये की चोरी कर ली.
विज्ञापन
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jamshedpur News :
मानगो थानांतर्गत टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने दुकान से करीब आठ लाख रुपये के गहने और गल्ला से करीब 12 से 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना शनिवार देर रात की है. सूचना मिलने के बाद मागनो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना के संबंध में दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे वे हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें आसपास के दुकानदारों ने चोरी की जानकारी दी. दुकान खोला, तो देखा कि छप्पर कटा है और दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने गायब हैं. चोर दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये भी ले गये.बगल की दुकान से ज्वेलर्स दुकान की छत पर चढ़ा चोर
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि चोर बगल वाली दुकान से ज्वेलर्स दुकान की छत पर चढ़े और फिर छत काटकर अंदर घुसकर चोरी की. पुलिस ने दुकान की छत से एक पिलास बरामद किया है. पुलिस ने किसी बच्चा चोर की मदद से चोरी की घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है.सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद कुमार ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. ताकि चोर गिरोह के बारे में जानकारी मिल सके. पुलिस चोरी के इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन