हथियार से लैस युवकों ने काटा होटल व गोदाम का कॉपर तार
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर के गोलमुरी में हथियार से लैस युवकों ने होटल और गोदाम का कॉपर तार चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
जमशेदपुर: गोलमुरी बाजार स्थित जसबीर सिंह पादरी के होटल व गोदाम के कॉपर तार की चोरी कर ली गयी. बदमाश हथियार लेकर चोरी करने पहुंचे थे. जसबीर के अनुसार दुकान के पास पुराने वाहन खड़े रहते हैं. जहां अक्सर नशा व अड्डेबाजी होती है. जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार पुलिस से की गयी है.
आपके शहर में
बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी. रविवार की शाम दो युवक दुकान की छत पर चढ़कर कॉपर तार की चोरी कर ली. उनके हाथों में हथियार था. करीब से 10 से 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करे. तार काटने के कारण होटल व गोदाम में लाइट नहीं जल रहा है. सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए