सावन के अंतिम सोमवार पर नामोटोला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

नदी के तट पर जाते श्रद्धालु

जमशेदपुर के नामटोला में सावन के अंतिम सोमवार पर नरवा नदी से भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई. हजारों श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया उत्साह.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार पर नामोटोला में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा. हजारों श्रद्धालु भोर की पहली किरण के साथ नरवा नदी के तट पर पहुंचे और पवित्र जल भरकर अनुष्ठान की शुरुआत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

नरवा नदी से निकली भव्य जलाभिषेक यात्रा

Image

नरवा नदी से शुरू हुई विशाल जलाभिषेक यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया. श्रद्धालु पवित्र जल लेकर महाकालेश्वर मंदिर, नामोटोला अग्रवाल कॉलोनी पहुंचे. रास्तेभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा.

महाकालेश्वर मंदिर में हुआ सामूहिक जलाभिषेक

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान महादेव का सामूहिक जलाभिषेक किया गया. इसके साथ ही विशेष पूजन-अर्चना भी संपन्न हुई. आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

राजकुमार सिंह ने भी किया जलाभिषेक

आयोजन का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी महादेव के चरणों में शीश नवाया और सामूहिक जलाभिषेक में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार पर पवित्र जल से भगवान महादेव का अभिषेक करना आध्यात्मिक रूप से फलदायी और कल्याणकारी माना जाता है.

उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती हैं. महादेव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही सभी की कामना है.

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह

सामूहिक जलाभिषेक में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, जिला पार्षद परितोष सिंह, सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव हांसदा, समाजसेवी नीरज सिंह, पप्पू वर्मा, गोलू सिंह, संतोष सिंह, शांति देवी, रिंकू चक्रवर्ती, कुमकुम सिंह, रेखा देवी, मनीष सिंह, अनिरुद्ध सिंह, दीपू तिवारी, रमेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और सामूहिक जलाभिषेक में हिस्सा लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola