गांवों की बदहाली पर भड़का जन उलगुलान मोर्चा, जानें क्या चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक संगठन जन उलगुलान मोर्चा की बैठक.

जमशेदपुर में जन उलगुलान मोर्चा की बैठक में संगठन ने आम जनता के लिए काम करने का संकल्प लिया. संगठन गांवों की मूलभूत समस्याओं जैसे पीने का साफ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर आवाज उठाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के हलुदबनी अग्रवाल कॉलोनी में सोमवार को सामाजिक संगठन जन उलगुलान मोर्चा की बैठक डीके ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. मोर्चा के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल ने कहा - जन उलगुलान मोर्चा किसी राजनीतिक दल का हिस्सा न होकर आम जनता का अपना मंच है. संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा और जनहित से जुड़ी समस्याओं पर मुखर होकर आवाज उठाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाधान नहीं निकलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी. इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के साफ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांवों में चापानल खराब पड़े हैं और लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं. स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूलों में शिक्षक नदारद हैं तथा राशन दुकानों में गरीबों को उनका पूरा अनाज नहीं मिल रहा. युवाओं के पास रोजगार के अवसर न होने से पलायन एक गंभीर समस्या बन चुका है. ऐसे में मोर्चा शांत नहीं बैठेगा, हर पंचायत में समस्याओं की सूची बनाकर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक उग्र आंदोलन करेगा.

मोर्चा संयोजक ने नेताओं पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

वहीं, मोर्चा संयोजक अजय कुमार मंडल ने नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा - चुनाव के वक्त वोट मांगने आने वाले जन प्रतिनिधियों के जाने के बाद बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं. नलों में जल नहीं है, गलियों में नालियां व सड़कें गायब हैं और गरीबों के हक का राशन बिचौलिए डकार रहे हैं. बैठक को भरत कुमार सिंह, शंकर हेंब्रम, मंगल पात्रो और सोनी कुमारी सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.

जन उलगुलान मोर्चा ने किया अग्रवाल कॉलोनी कमेटी का गठन

जन उलगुलान मोर्चा का अग्रवाल कॉलोनी में कमेटी भी गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष -डीके ठाकुर, उपाध्यक्ष- माखन विश्वास व अर्जुन गोस्वामी, महासचिव- निरंजन चौधरी, सचिव विजय अधिकारी, कोषाध्यक्ष सुजीत, सह कोषाध्यक्ष अमित मुखर्जी को बनाया गया. कार्यकारणी सदस्य में विकास शर्मा, सोमनाथ पाल, गणेश्वर बेहरा, नवकिशोर नायक, राकेश हेंब्रम, सुकुमार विषय और विमल पात्रो को जिम्मेदारी दी गयी है. महिला समिति में अध्यक्ष - मनीषा कुमारी, उपाध्यक्ष- पूजा पोद्दार, रूपा व सरोज देवी, सचिव- तारा पात्र सह सचिव रोमिला नायक कोषाध्यक्ष प्रीति कालिंदी को जिम्मेदारी दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola