Jamshedpur News : 15 माह से फटा है जलापूर्ति योजना का पाइप, रोजाना बह रहा सैकड़ों लीटर पानी
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर प्रखंड की उत्तर-पूर्वी गदड़ा पंचायत के गदड़ा बीच टोला में गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन पिछले 15 महीनों से फटी हुई है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर प्रखंड की उत्तर-पूर्वी गदड़ा पंचायत के गदड़ा बीच टोला में गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन पिछले 15 महीनों से फटी हुई है. सालखु बारदा के घर के सामने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है. लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है.स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार जलापूर्ति योजना का संचालन कर रही एजेंसी को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे बस्तीवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को लिखित शिकायत भेजी है और शीघ्र मरम्मत की मांग की है.इधर, जलापूर्ति योजना का संचालन कर रही जेमिनी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अरुण कुमार ने बताया कि विभिन्न पंचायतों से पाइपलाइन फटने की शिकायतें मिली हैं. शिकायतों के आधार पर कई स्थानों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गदड़ा बीच टोला की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को भी जल्द दुरुस्त कर दिया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन