12 साल की लक्ष्मी को पिकअप वैन ने कुचला, टूट गया पैर

Updated:
विज्ञापन

घायल बच्ची अस्पताल में इलाजरत

जमशेदपुर के पटमदा में अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और जांच जारी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पटमदा बाजार स्थित हाइस्कूल रोड में रविवार की शाम अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी टुडू गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अनिल टुडू की बेटी लक्ष्मी अपनी सहेलियों के साथ पैदल जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया. हादसे में बच्ची के पैर की हड्डी टूट गयी हैं. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also read: आज मानगो के 13 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, भुइयांडीह में भी कार्रवाई की तैयारी

बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

परिजनों के अनुसार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच या रिम्स ले जाना पड़ सकता है. पर आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं.

चालक पर नशे में होने का आरोप

पुलिस ने पिकअप वैन वाहन को जब्त कर लिया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि पिकअप वैन चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. इस कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी घायल बच्ची की स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हरसंभव इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया. वाहन मालिक ने भी बच्ची के इलाज में सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

Also read: 9 महीने पहले भरा था होमगार्ड भर्ती का फॉर्म , अब तक परीक्षा की तारीख नहीं, अभ्यर्थियों ने डीसी से लगायी गुहार

Also read: शिक्षा की रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम नंबर-1, अन्य जिलों का हाल देख रह जाएंगे हैरान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola