शिक्षा की रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम नंबर-1, अन्य जिलों का हाल देख रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी कंपोजिट ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम ने 76.38 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, गुमला 24वें पायदान पर रहा. रिपोर्ट में बेहतर और कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों की वजहें भी बताई गई हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और केपीएमजी ने जुलाई 2026 की कंपोजिट ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग जारी कर दी है. 23 प्रमुख सूचकांकों के आधार पर तैयार इस रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम ने 76.38 अंक के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, 49.11 अंक के साथ गुमला 24वें यानी सबसे आखिरी स्थान पर रहा.

रैंकिंग में लोहरदगा 71.92 अंक के साथ दूसरे और कोडरमा 69.96 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा. रामगढ़ चौथे और सिमडेगा पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, सरायकेला-खरसावां 67.80 अंक के साथ छठे स्थान पर रहा.

बड़े जिलों का प्रदर्शन कमजोर

राज्य के बड़े जिलों की बात करें तो राजधानी रांची 58.08 अंक के साथ 15वें स्थान पर रही. बोकारो 58.03 अंक के साथ 16वें और धनबाद 56.91 अंक के साथ 19वें स्थान पर रहा.

टॉप-5 जिलों की स्थिति

रैंकजिलाकुल स्कोर
1पूर्वी सिंहभूम76.38
2लोहरदगा71.92
3कोडरमा69.96
4रामगढ़69.14
5सिमडेगा68.06

निचले 5 जिलों की स्थिति

रैंकजिलाकुल स्कोर
20गिरिडीह56.21
21गढ़वा55.03
22पाकुड़54.81
23पश्चिमी सिंहभूम53.13
24गुमला49.11

बेहतर प्रदर्शन की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, टॉप पर रहने वाले जिलों ने लर्निंग आउटकम्स, स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग और समय पर डेटा रिपोर्टिंग में बेहतर प्रदर्शन किया. शैक्षणिक योजना और प्रशासनिक तालमेल का भी इन जिलों को फायदा मिला.

वहीं, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और पाकुड़ जैसे निचले पायदान वाले जिलों में कमजोर मॉनिटरिंग, दिशा-निर्देशों के पालन में ढिलाई और शैक्षणिक गतिविधियों के फॉलो-अप में देरी को कमजोर प्रदर्शन की प्रमुख वजह बताया गया है.

पिछड़े जिलों को सुधार के निर्देश

शिक्षा विभाग ने पिछड़े जिलों को अपनी कमियों की इंडिकेटर-वाइज समीक्षा करने और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों के मॉडल को अपनाने का निर्देश दिया है. साथ ही शैक्षणिक प्रगति की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें करने पर जोर दिया गया है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola