Jamshedpur news: पूजा में बढ़ी बतख की डिमांड, किसान ने एक महीने में कमा लिए 50 हजार से ज्यादा

Updated:
विज्ञापन

बतख पालन

पटमदा के किसान जसवंत महतो ने बतख पालन से एक महीने में 50 हजार रुपये का मुनाफा कमाया है. जानिए कैसे कम लागत में बतख पालन से किसान बन रहे हैं मालामाल.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पटमदा के बोड़ाम निवासी किसान जसवंत महतो ने बतख पालन के जरिए एक ही माह में 50 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है. बांग्ला भादो माह के दौरान मां मनसा देवी की पूजा में बतख की बलि देने और प्रसाद रूप में ग्रहण करने की परंपरा के कारण इसकी मांग काफी बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जसवंत महतो ने पश्चिम बंगाल से 1,600 बतख मंगाए थे, जिन्हें पूजा के अवसर पर बेचा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुर्गियों की तुलना में बतखों में बीमारियां कम होती हैं और मुनाफा अधिक मिलता है. उन्होंने अपने आंगन के 4-5 कट्ठा जमीन पर गड्ढा बनाकर बारिश का पानी जमा किया है, जो बतखों के तैरने और चरने के काम आता है. वे आगामी पूजा को लेकर अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं.


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola