Jamshedpur news : गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला, रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
पीड़ित गोलगप्पा विक्रेता
जमशेदपुर के बागबेड़ा में गोलगप्पा विक्रेता आकाश कुमार से लूटपाट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत रेलवे स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता आकाश कुमार से बदमाशों ने चाकू से हमला कर रुपये छीन कर मौके से फरार हो गये. आकाश ने इस संबंध में बागबेड़ा पुलिस को जानकारी दी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना बुधवार रात की है.
आपके शहर में
घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि वह अपनी गोलगप्पा की दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहे थे. उसी दौरान एक युवक ने उसे रोका और उससे समय पूछा. जब आकाश समय बता कर आगे बढ़ा तो युवक ने उससे रुपये निकालने की बात कही. जब आकाश ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश युवक ने अपने साथियों को बुला लिया. उसके बाद चाकू से हमला कर रुपये लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









