9 महीने पहले भरा था होमगार्ड भर्ती का फॉर्म , अब तक परीक्षा की तारीख नहीं, अभ्यर्थियों ने डीसी से लगायी गुहार
डीसी ऑफिस पहुंचे अभ्यार्थी
जमशेदपुर में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का इंतज़ार लगातार बढ़ता जा रहा है. सितंबर 2025 में फॉर्म भरने के 9 महीने बाद भी परीक्षा की तारीख को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. इससे निराश अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से जल्द से जल्द परीक्षा प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है.
जमशेदपुर: झारखंड में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. सितंबर 2025 में होमगार्ड भर्ती का फॉर्म जारी हुआ था. इसके बाद करीब 8 से 9 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक परीक्षा की तारीख को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उपायुक्त को आवेदन देकर जल्द से जल्द परीक्षा प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की.
आपके शहर में
री-चेकिंग के बाद भी नहीं आया परीक्षा का नोटिफिकेशन
अभ्यर्थियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 4 से 5 महीने पहले फॉर्म की री-चेकिंग की प्रक्रिया भी करायी गयी थी. इसका उद्देश्य यह देखना था कि आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती तो नहीं है. री-चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित सूचना जारी की जायेगी. हालांकि, इसके बाद अब तक परीक्षा की तारीख को लेकर कोई नया नोटिफिकेशन नहीं आया है.
जल्द परीक्षा कराने की मांग
परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होने के कारण होमगार्ड की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में इंतजार बना हुआ है. अभ्यर्थियों ने डीसी को दिये आवेदन में जल्द से जल्द परीक्षा की तारीख जारी करने और भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की है. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी को लेकर स्पष्टता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए