Jamshedpur news: ट्यूशन के लिए निकला 16 साल का ऋषभ अचानक लापता, प्रयागराज जाने की कर रहा था बात
ऋषभ कुमार
जमशेदपुर में शंकोसाई से 16 वर्षीय ऋषभ कुमार ट्यूशन जाते समय अचानक लापता हो गया. घर से निकलने से पहले ऋषभ ने प्रयागराज जाने की बात कही थी. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है.
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ऋषभ कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. वह गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से महज 50 मीटर दूर ट्यूशन जाने के लिए निकला था. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
आपके शहर में
साथियों और रिश्तेदारों के बाद बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर तलाश
ऋषभ के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले उसके साथियों और रिश्तेदारों से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. इसके बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी काफी खोजबीन की गयी. हालांकि, काफी तलाश के बावजूद ऋषभ का कुछ पता नहीं चल सका.
उलीडीह थाना में दर्ज करायी गयी गुमशुदगी
लगातार तलाश के बाद थक-हारकर ऋषभ के पिता ने उलीडीह थाना में गुमशुदगी यानी सनहा दर्ज कराया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋषभ घर से निकलते समय सफेद टी-शर्ट और जींस पैंट पहने हुए था.
प्रयागराज जाने की बात कह रहा था ऋषभ
परिजनों के अनुसार, घर से निकलने से पहले ऋषभ प्रयागराज जाने की बात कह रहा था. इसके बाद वह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसके लापता होने के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर ऋषभ की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से आसपास के रास्तों और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि ऋषभ के बारे में कोई सुराग मिल सके. फिलहाल परिजन उसके सकुशल वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए