आज मानगो के 13 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, भुइयांडीह में भी कार्रवाई की तैयारी
जेसीबी से मकान को तोड़ता कर्मचारी
मानगो के वार्ड-10 में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने वाली है. सरकारी जमीन पर बने 13 मकानों को तोड़ा जाएगा, जबकि बस्तीवासी सालों से टैक्स भरने का दावा कर विरोध में उतर आए हैं.
मानगो के वार्ड-10 से शनिवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा. गौड़ बस्ती के नीचे 13 मकानों को तोड़ा जायेगा. सरकारी जमीन पर बनाये गये इन मकानों को तोड़ने के लिए पूर्व में दो बार नोटिस दिया जा चुका है. मानगो अंचल में जेपीएलइ वादों से जुड़ी 0.17 एकड़ (यानी करीब 7,400 वर्ग फीट से अधिक) भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा.
आपके शहर में
सालों से भर रहे है टैक्स
प्रशासन के अभियान के विरोध में बस्तीवासी एकजुट हो गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सालों से पानी, बिजली बिल और होल्डिंग टैक्स का लगातार भुगतान कर रहे है, इसके बावजूद उन्हें अचानक बेघर किया जा रहा है.
अतिक्रमणकारियों में भालू यादव, महेंद्र यादव, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, मनोज गौड़, राजू राय, नवीन रूहीदास, ललन यादव, अखई कैवर्त, जेएल शर्मा, साई सूरज आश्रम, मनोहर कैवर्त, गनौरी वर्मा, हरि भुइयां व रिकू दास शामिल है.
Also read: जमशेदपुर में आज चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे 16 घर..जानें किस इलाके में होने वाली है कारवाई
Jamshedpur Bulldozer Action: मकानों के बचे हिस्से को हटाने का दिया गया समय
मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गयी है, उन्हें पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया था. तय समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने पर प्रशासन को कदम उठाना पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण पर्यावरण और नदी के प्रवाह के लिए खतरा है, इसे लेकर एनजीटी का भी आदेश आया है.
Jamshedpur Bulldozer Action: भुइयांडीह में भी तोड़े जाने हैं 145 घर
जमशेदपुर अक्षेस की ओर से नोटिस दिया जा चुका है. फिलहाल, प्रशासन मानगो में कम संख्या में घर होने की वजह से इसे तोड़कर उसका असर देखना चाहती है. अगर शांतिपूर्ण ढंग से या कम विरोध के बीच घर टूट जाते हैं, तो फिर भुइयांडीह में कार्रवाई के बारे में विचार किया जायेगा.
Also read: Tata Steel में 1 सितंबर से लागू होगा नया कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर , अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए