टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में अब LPG सिलेंडर का झंझट होगा कम, PNG की होगी सीधी सप्लाई
समझौते के दौरान मौजूद टाटा स्टील और गेल गैस के पदाधिकारी
जमशेदपुर में टाटा स्टील और गेल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत कंपनी के 17 प्रमुख प्रतिष्ठानों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सीधी सप्लाई शुरू होगी. यह पहल शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
जमशेदपुर: लौहनगरी को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है. अब रसोई और मेस में भारी-भरकम सिलेंडरों के झंझट और धुएं से राहत मिलेगी. गेल (इंडिया) लिमिटेड और टाटा स्टील के बीच जमशेदपुर स्थित कंपनी के 17 प्रमुख प्रतिष्ठानों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की निर्बाध आपूर्ति को लेकर एक अहम वाणिज्यिक समझौता हुआ है.
आपके शहर में
कैंटीन, मेस और गेस्ट हाउस तक होगी सप्लाई
समझौते के तहत नये कनेक्शन के जरिए टाटा स्टील के कैंटीन, मेस, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य संबंधित जगहों तक PNG की सीधी सप्लाई की जायेगी. इससे इन प्रतिष्ठानों की LPG सिलेंडरों पर निर्भरता खत्म होने के कगार पर पहुंचेगी.
समझौते पर गेल की ओर से महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा और टाटा स्टील की ओर से चीफ एलएंडडी व चीफ डायवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा ने हस्ताक्षर किये. इस दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें मौजूद थीं.
जमशेदपुर में 100 के पार पहुंचा आकड़ा
गेल के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क से जुड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि गेल पूरे पूर्वी सिंहभूम में प्राकृतिक गैस के नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ा रहा है.
इस समझौते के तहत टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित 17 प्रमुख प्रतिष्ठानों को PNG की आपूर्ति की जायेगी. इससे कैंटीन, मेस, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य संबंधित स्थानों पर PNG की सीधी सप्लाई उपलब्ध होगी.
Also read: नदी के किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, तोड़े गये 3 पक्के मकान
Also read: जमशेदपुर में आज होगी बारिश या सिर्फ छाएगें बादल, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए