ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सुदीप बनर्जी भी हुए बागी, बोले- दीदी को सिर्फ सलाहकार बनायेंगे

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 14 Jun 2026 9:27 PM

विज्ञापन

वरिष्ठ तृणमूल नेता सुदीप बंद्योपाध्याय.

Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय भी बागी खेमे में शामिल हो गये हैं. उन्होंने ममता बनर्जी को केवल ‘मुख्य सलाहकार’ बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है. इस पर कल्याण बनर्जी ने तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद शुरू हुआ विद्रोह सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुका है. वर्ष 2011 से 2025 तक लोकसभा में टीएमसी के संसदीय दल के नेता रहे ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार सुदीप बंद्योपाध्याय बागी खेमे में चले गये हैं. सुदीप ने ममता बनर्जी को सक्रिय राजनीति से पूरी तरह बेदखल कर उन्हें सिर्फ मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) की भूमिका में समेटने के प्रस्ताव का खुला समर्थन किया है.

ममता को मार्गदर्शक बनाकर सत्ता छीनने का चक्रव्यूह

सुदीप बंद्योपाध्याय ने एक बांग्ला समाचार चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि पार्टी के अधिकांश सांसद और विधायक चाहते हैं कि संगठन का वजूद बचा रहे. बागियों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं, इसलिए वे दीदी को पार्टी का चीफ एडवाइजर (मुख्य सलाहकार) बनाकर मार्गदर्शक की भूमिका में रखना चाहते हैं. उनकी इस भावुक अपील ने मेरे दिल को छू लिया. इसलिए मैंने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बागी गुट के साथ जाने का फैसला किया है.

और मजबूत हुआ टीएमसी का बागी खेमा

सुदीप बंद्योपाध्याय के इस फैसले के साथ ही बागी खेमे ने लोकसभा में अपनी ताकत को और मजबूत कर लिया है. विद्रोही गुट का दावा है कि 2 और लोकसभा सांसद उनके साथ आ चुके हैं, जिससे निचले सदन में बागियों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्पीकर से मिलेगा अभिषेक बनर्जी विरोधी गुट

सोमवार को यह बागी गुट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर संसद के भीतर एक पूर्णतः स्वतंत्र संसदीय ब्लॉक (Separate Parliamentary Bloc) के रूप में मान्यता देने की मांग करने वाला है. अभिषेक बनर्जी के द्वारा लिखे गये ‘एकल पार्टी’ वाले पत्र के तुरंत बाद सुदीप का यह विद्रोह ममता बनर्जी के संसदीय वजूद को समाप्त करने जैसा है.

Sudip Bandyopadhyay Joins TMC Rebel Camp: कल्याण बनर्जी का पलटवार

सुदीप बंद्योपाध्याय की इस ‘राजनीतिक गद्दारी’ पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सुदीप को आड़े हाथों लेते हुए ममता बनर्जी के उन तमाम एहसानों और त्याग की लिस्ट खोल दी, जिसने सुदीप को फर्श से अर्श पर पहुंचाया था. कल्याण ने कहा कि जिस सुदीप बंद्योपाध्याय को ममता बनर्जी ने उंगली पकड़कर दिल्ली की राजनीति सिखायी, संकट के समय हमेशा ढाल बनकर खड़ी रहीं, आज वही सुदीप दीदी की पीठ में छुरा घोंपकर उन्हें ‘सलाहकार’ बनाने की बात कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

टीएमसी के बागियों को कुचलने की आखिरी कोशिश, अभिषेक ने ओम बिरला को लिखा- TMC को एक पार्टी मानें

सायोनी घोष का बदला लुक, छोड़ी ममता बनर्जी की स्टाइल, न्यू मेकओवर का खुल गया राज

टीएमसी संकट पर बोले डी राजा- ममता बनर्जी गहरे वैचारिक संकट में, कसम खाने वाले सांसद क्यों छोड़ रहे साथ?

ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola