Jharkhand boxing: अपूर्वा, कनक, शिक्षा व मानसी बनीं चैंपियन
आदित्यपुर के एम-टाइप मैदान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए.
जमशेदपुर: आदित्यपुर के एम-टाइप मैदान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए. झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के 37-40 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम सिंहभूम की अपूर्वा राय ने गोड्डा की दुर्गी कुमारी को और सरायकेला की कनक ने धनबाद की वीणापाणि को हराकर खिताब जीता. वहीं, 40-43 किग्रा भार वर्ग में गोड्डा की शिक्षा ने पश्चिम सिंहभूम की सिली को और पूर्वी सिंहभूम की मानसी सरदार ने पलामू की मान्यता बिरुआ को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता. इधर, 46-49 किग्रा भार वर्ग में रामगढ़ की स्वीकृति को स्वर्ण व गोड्डा की जुमनी खातून को रजत पदक मिला. इससे पहले, प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई, किशन सोंथालिया, अमित कुमार दुबे और ओलिंपियन हरभजन सिंह ने किया. मौके पर सिकंदर महतो, संध्या महतो, अरविंद कुमार सिंह और आरके वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए