एमजीएम अस्पताल में टाइफाइड, थायराइड व विटामिन बी 12 की नहीं हो रही जांच, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल.

जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में आवश्यक जांच किट और केमिकल्स खत्म होने के कारण टाइफाइड, थायराइड व विटामिन बी 12 की जांच पिछले एक महीने से बंद है. इससे दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेडिकल कॉलेज एमजीएम में पिछले लगभग एक माह से टाइफाइड (विडाल टेस्ट), थायराइड व विटामिन बी 12 की जांच बंद है. अस्पताल के केंद्रीय पैथोलॉजी विभाग में जांच किट और जरूरी केमिकल्स खत्म होने के कारण यह स्थिति बनी है. इससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने पहुंच रहे गरीब मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी में बुखार, उल्टी व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम में बदलाव और दूषित पानी के कारण इन दिनों ओपीडी में बुखार, उल्टी और पेट दर्द के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. डॉक्टर पर्चे पर टाइफाइड, थायराइड व विटामिन बी 12 की जांच लिख रहे हैं. लेकिन, जब मरीज पैथोलॉजी काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें किट उपलब्ध न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है. अस्पताल में इसकी जांच नि:शुल्क होने वाली यह जांच बंद होने से मरीजों को बाहर निजी पैथोलॉजी केंद्रों जांच कराना पड़ रहा है. निजी केंद्रों में विडाल टेस्ट के लिए 100 से 150 रुपये, थायराइड के लिए 250 से 350 व विटामिन बी 12 के लिए 600 से 800 रुपया लिया जाता है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. अस्पताल के कर्मियों ने बताया - अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 मरीजों को डॉक्टरों के द्वारा इसकी जांच लिखी जाती है.

क्या कहते हैं मरीज

सोनारी जाहिरा टोला के मनजीत ने बताया - तीन दिनों से सर दर्द, बुखार व सर्दी-खांसी हो रही थी. एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने के लिए आय तो डॉक्टर ने जांच करने के बाद टाइफाइड की जांच कराने के लिए कहा, जब लैब में गया तो कर्मियों ने कहा कि यहां जांच नहीं होगी. बाहर इसकी जांच के लिए 100 से 150 रुपया लग रहा है.

भालूबासा के अजय राय ने बताया - कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने के लिए आये थे. यहां डॉक्टरों ने जांच कर विटामिन बी-12 व थायराइड जांच कराने को कहा. अस्पताल में दोनों जांच बंद है. बाहर पता किया तो विटामिन बी 12 के लिए 600 से 800 रुपये व थायराइड के लिए 250 से 350 रुपया खर्च बताया गया. वहीं, सरकारी अस्पताल में सभी जांच नि:शुल्क होती है.

किट व कैमिकल के लिए दिया गया है ऑर्डर : अधीक्षक

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने कहा - इन सभी जांच के लिए किट व कैमिकल के लिए आर्डर दिया जा चुका है. एक सप्ताह के अंदर सभी प्रकार की जांच शुरू हो जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola