जमशेदपुर : एटीएम कार्ड वेरिफाई के लिए डिटेल पूछ निकाले 25 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 9:52 AM
जमशेदपुर : कदमा रामनगर निवासी नरेश पार्थो के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब वे एटीएम से रुपये निकालने गये. रुपये निकालने के बाद उन्होंने बकाया राशि जांच की, तो पता चला कि खाते से 25 हजार रुपये निकाले गये हैं. नरेश ने […]
जमशेदपुर : कदमा रामनगर निवासी नरेश पार्थो के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब वे एटीएम से रुपये निकालने गये. रुपये निकालने के बाद उन्होंने बकाया राशि जांच की, तो पता चला कि खाते से 25 हजार रुपये निकाले गये हैं. नरेश ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की है.
नरेश ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की कदमा शाखा में खाता है. उनका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था जिसके बाद उन्होंने नये एटीएम कार्ड के लिए आवेदन दिया था. नया एटीएम कार्ड 24 सितंबर को उन्हें मिला. एटीएम कार्ड मिलने के बाद उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है. उन्होंने जो एटीएम कार्ड मंगाया है उसे वेरिफाई करना होगा. इसके लिए उसने कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी, जिसके बाद ठग ने खाते से 25 हजार की निकासी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










