ePaper

13 साल की बच्ची को किया गर्भवती यौनशोषण में अधेड़ पड़ोसी गिरफ्तार

Updated at : 16 Sep 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
13 साल की बच्ची को किया गर्भवती यौनशोषण में अधेड़ पड़ोसी गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में तीन बच्चे के पिता पर 13 वर्षीय नाबालिग का यौनशोषण कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता तीन माह की गर्भवती है. पीड़िता ने बिष्टुपुर थाना में विनोद मुखी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी विनोद मुखी को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में तीन बच्चे के पिता पर 13 वर्षीय नाबालिग का यौनशोषण कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता तीन माह की गर्भवती है. पीड़िता ने बिष्टुपुर थाना में विनोद मुखी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी विनोद मुखी को गिरफ्तार कर लिया है.

विनोद मुखी शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता है. गिरफ्तार विनोद मुखी की बड़ी बेटी पीड़िता से 10 साल बड़ी है. पीड़िता के अनुसार जब घर में कोई नहीं रहता था तो विनोद उसे बहलाकर अपने घर ले जाकर गलत काम करता था. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था.
उसने परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता के अनुसार विनोद ने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली थी और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इस डर से उसने परिवार के लोगों को यह बात नहीं बतायी. रविवार को पीड़िता के गर्भवती होने का पता चलने पर यह बात सामने आयी.
शिकायत मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस ने विनोद मुखी को गिरफ्तार कर लिया. विनोद की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंचे. इस दौरान बिष्टुपुर थाना में भी पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हो गया. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची के घरवालों द्वारा उसके गर्भवती होने की बात बतायी गई है. बच्ची की मेडिकल जांच करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola