एमजीएम अस्पताल से नवजात बच्ची की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 2:51 AM

विज्ञापन

चाईबासा के रहनेवाले हैं परिजन, प्रसव के लिए भर्ती कराया था, परिजनों ने किया हंगामा जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में बुधवार सुबह जन्मी बच्ची दोपहर में गायब हो गयी. एक महिला प्रसूता पंगेला पुरती (28 साल) की मां गुरुवारी पुरती को विश्वास में लेकर नवजात को लेकर चली गयी. प्रसूता चाईबासा की रहनेवाली है. जानकारी […]

विज्ञापन

चाईबासा के रहनेवाले हैं परिजन, प्रसव के लिए भर्ती कराया था, परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में बुधवार सुबह जन्मी बच्ची दोपहर में गायब हो गयी. एक महिला प्रसूता पंगेला पुरती (28 साल) की मां गुरुवारी पुरती को विश्वास में लेकर नवजात को लेकर चली गयी. प्रसूता चाईबासा की रहनेवाली है. जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. साथ ही इसकी शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी से की.

इसके बाद उपाधीक्षक ने पीड़िता के परिजनों को थाना लेकर जाने को कहा. परिजन जब साकची थाना पहुंचे, तो उन्हें सीतारामडेरा थाना जाने को कहा गया. हालांकि इस मामले में साकची थाना में बच्ची चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

अहले सुबह भरती हुई थी : जानकारी के मुताबिक चाईबासा के बड़ाजोड़ा गुइरा निवासी नउरू पुरती बुधवार अहले सुबह पत्नी पंगेला पूर्ति को प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल में भरती कराया था. पंगेला ने करीब सात बजे सर्जरी से एक बच्ची को जन्म दिया. आधे घंटे बाद जच्चा-बच्चा को प्रसव केंद्र भेज दिया गया. इस दौरान गुरुवारी पुरती उस बच्ची को गोद में लेकर घूम रही थी. Â बाकी पेज 09 पर

उसके साथ संगीता सुंडी भी थी, जो साथ में आयी थी. गुरुवारी के मुताबिक एक महिला सुबह से ही उसके आसपास घूम रही थी. उसे लगा कि शायद अस्पताल की कर्मचारी है. उसने बच्ची का टीकाकरण कार्ड बनवाने के नाम पर दोनों को लेकर नीचे आ गयी. बच्ची भी साथ में थी.

परिजनों ने किया हंगामा : काफी खोजने के बाद भी जब महिला व बच्ची नहीं मिलीं, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्ची गायब हुई. परिजनों ने उपाधीक्षक से भी मामले की शिकायत की तो उन्होंने परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें एक महिला बच्ची को ले जाती दिख रही है. फुटेज में दिख रहा है कि महिला प्रशासनिक भवन में बैठी है. बगल में गुरुवारी है. दोनों बात कर रही हैं. गुरुवारी बच्ची को उसे देकर जैसे ही जाती है, वह महिला बच्ची को गोद में लेकर निकल जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola